फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पाबड़ा में खेत में गए फर्नीचर मिस्त्री की हत्या

Mon, 03 Mar 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उकलाना थाना क्षेत्र के गांव पाबड़ा में अज्ञात हमलावर ने 43 वर्षीय मिस्त्री हरिकेश उर्फ पप्पू की हत्या कर दी। फर्नीचर मिस्त्री हरिकेश का शव शुक्रवार को खेतों में मिला। पुलिस ने शनिवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

गांव पाबड़ा निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उसका भाई हरिकेश उर्फ पप्पू शादीशुदा था। वह फर्नीचर बनाने का काम करता था। 28 फरवरी को सुबह करीब 6.30 बजे पर साइकिल पर खेत गया था। करीब 8.30 बजे सूचना मिली की हरिकेश को खेत में किसी ने सिर में चोट मार दी है। सूचना मिलने पर ताउ के लड़के राजेश के साथ खेत पहुंचा। वहां जाकर देखा की कोठडे़ के नजदीक नाली पर खून के निशान थे। तलाश की तो करीब आधा एकड़ दूर हरिकेश लहूलुहान अवस्था में सरसों के खेत में शव मिला। उसके सिर व आंख पर चोट का निशान था। सिर से खून निकल रहा था। उसे हिसार के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें