फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले का भगोड़ा काबू

Fri, 10 Jul 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ दादरी ने नौ साल पुराने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे घोषित भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को वर्ष 2017 के एक मामले में न्यायालय ने 24 जनवरी 2025 को भगोड़ा घोषित किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार स्पेशल स्टाफ ने गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को योगेश निवासी चरखी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर चरखी दादरी में वर्ष 2017 में एक्साइज एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। बार-बार नोटिस और कानूनी प्रक्रिया अपनाने के बावजूद उसके हाजिर न होने पर अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद से स्पेशल स्टाफ उसकी तलाश में जुटा हुआ था। लगातार निगरानी और सूचना तंत्र के आधार पर आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी योगेश कोई सामान्य अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना सदर दादरी का हिस्ट्रीशीटर भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें