फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों पर बिजली निगम का अन्याय लाखों के भेजे जा रहे बिल : जस्सी

Thu, 13 Mar 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बास। बिजली निगम की ओर से गरीब परिवारों को हजारों-लाखों के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। जब वे शिकायत लेकर जाते हैं तो सुधार करने के बजाय उनके कनेक्शन काट दिए जाते हैं। हरियाणा विधानसभा में बिजली निगम की मनमानी का यह मुद्दा नारनौंद से विधायक जस्सी पेटवाड़ ने जोरशोर से उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खानपुर गांव के एक एससी परिवार का बिजली बिल पहले 200 रुपये था। फिर 500 रुपये हुआ। अब सीधे 5 लाख 15 हजार रुपये का भेज दिया गया। परिवार ने कई बार बिजली विभाग के चक्कर लगाए लेकिन समाधान नहीं मिला। उल्टा कनेक्शन काट दिया गया। मदनहेड़ी गांव में एक परिवार का बिल पहले 500 रुपये आता था। अब उनका बिजली बिल 9 लाख 53 हजार 382 रुपये का थमा दिया गया। एक और परिवार को 3 लाख 6 हजार रुपये का बिल भेजा गया। पिछले तीन महीने से उनका कनेक्शन कटा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह समस्या सिर्फ कुछ परिवारों तक सीमित नहीं है। पेटवाड़ गांव में 15 नए मीटर लगाए गए।
पहले इनका बिल 200, 300, 500 रुपये आता था। अब अचानक 2,100 रुपये तक पहुंच गया। इन घरों में कोई बड़ा बिजली उपकरण तक नहीं है। बिजली निगम आम जनता पर नए-नए नियम थोपकर उनकी जेब काट रहा है। विधानसभा में सरकार से जवाब मांगा गया है। अगर गरीब जनता के साथ अन्याय बंद नहीं हुआ तो इसे सड़क से सदन तक लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें