फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शुरुआत से बढ़त देख खिले भाजपाइयों के चेहरे कांग्रेसियों के मुरझाए

Thu, 13 Mar 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम के मेयर व पार्षदों के चुनाव में शुरू से ही भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली। यह देखकर भाजपा समर्थक दिनभर खुश दिखे। वहीं, कांग्रेस समर्थक दिनभर बढ़त का इंतजार करते रहे और उनके चेहरों पर मायूसी छाई रही।
विज्ञापन

मेयर चुनाव की मतगणना में कुल 15 राउंड हुए। पहले ही राउंड में जब घोषणा हुई कि भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोपली 3352 वोटों से आगे हैं तो उनके समर्थक खुशी से झूम उठे तो कांग्रेसी समर्थक निराश हो गए।
इसके बाद एक भी राउंड ऐसा नहीं गया, जिससे कांग्रेसी के चेहरों पर थोड़ी खुशी नजर आई हो, वहीं भाजपा समर्थकों का उत्साह हर राउंड के बाद बढ़ता ही गया। आखिरकार में 15 राउंड की गिनती पूरा होत ही प्रवीण पोपली की जीत की घोषणा कर दी गई। इस घोषणा के साथ ही कांग्रेस समर्थक पूरी तरह से निराश हो गए। वहीं कांग्रेस मेयर प्रत्याशी कृष्णा सिंगला टीटू भी मतगणना केंद्र छोड़कर चले गए। वहीं जैसे ही प्रवीण पोपली मतगणना केंद्र से बाहर आए तो समर्थकों ने उन्हें कंधों पर बैठा लिया।
विज्ञापन

पार्षद चुनाव में भी कांग्रेसियों को आखिरी वार्ड तक करना पड़ा इंतजार उधर पार्षद चुनाव में भी कांग्रेसियों को खुश होने के लिए आखिरी वार्ड तक इंतजार करना पड़ा। वार्ड 1 की मतगणना पूरी होने पर भाजपा पार्षद सरोज सैनी को विजेता घोषित कर दिया। यहां भी कांग्रेसियों के मायूसी हाथ लगी। वार्ड 18 की मतगणना तक होने एक बार भी खुश होने का मौका नहीं मिला। जैसे ही वार्ड 19 के परिणाम की घोषणा हुई कि कांग्रेस प्रत्याशी सत्यवान पान्नू जीते तो कांग्रेस समर्थकों की मानों सांस में सांस आई।
महाबीर स्टेडियम के बाल भवन की तरफ से बने गेट पर दिनभर मेयर व पार्षद समर्थकों को हुजुम लगा रहा। इस पर पुलिस कर्मचारी उन्हें वहां से हटाते रहे। बीच-बीच में समर्थक हुड़लबाजी भी करते रहे तो पुलिस कर्मचारी उनसे शांति बनाए रखने की अपील करते दिखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें