फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: परीक्षा के एक दिन पहले और एक दिन बाद तक निशुल्क बस यात्रा कर सकेंगे अभ्यर्थी

Fri, 18 Jul 2025 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन
विज्ञापन

फोटो 03
दादरी बस स्टैंड परिसर के बूथों पर खड़ीं रोडवेज बसें। संवाद
- सरकार की ओर से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने व वापस लाने के लिए किए गए हैं विशेष प्रबंध, दिव्यांग अभ्यर्थी को लेने घर के बाहर पहुंचेगा वाहन
- महिला अभ्यर्थी के साथ एक परिजन कर सकता है निशुल्क यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। परिवहन विभाग 26 और 27 जुलाई को होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। वहीं, विभाग की ओर से परीक्षार्थियों को निशुल्क बस सेवा देने का निर्णय लिया गया है। इतना ही नहीं, दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए घर के बाहर तक वाहन पहुंचेगा।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से सीईटी-2025 परीक्षा के सफल संचालन के लिए व्यापक परिवहन योजना तैयार की गई है। हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से अभ्यर्थियों को नजदीकी जिलास्तरीय बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने व वापस आने के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। ताकि, अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और वापस आने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा के परीक्षार्थी चार पारियों में परीक्षा देंगे। दोनों दिन सुबह व शाम की शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के साथ एक पारिवारिक सदस्य को भी नि:शुल्क बस की सुविधा प्रदान की जाएगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को घर से ही मुफ्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दूर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पहले और एक दिन बाद भी निशुल्क बस सुविधा मिलेगी।

- बस इंटरचेंज की भी मिलेगी सुविधा
दादरी उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से 100 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले परीक्षार्थियों के लिए इंटरचेंज पॉइंट की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस सुविधा का उन्हें फायदा होगा, जिनके परीक्षा केंद्र थोड़ी दूर आए हैं।

- पंजीकरण और अग्रिम सीट बुकिंग कराएं अभ्यर्थी
उपायुक्त ने बताया कि अपने साधनों से परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थी भी अपना पंजीकरण करवाएं। ताकि, आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सरकारी सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि अग्रिम सीट बुकिंग के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर अपना विवरण दर्ज कर सीट बुक करें।
विज्ञापन


- अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन कर रहा पुख्ता प्रबंध
मुनीश शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों की सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे यात्रा विकल्प फॉर्म अवश्य भरें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से दी जा रही निशुल्क बस सेवा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें