फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त वाइपर डंडा भी बरामद किया गया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जून को शहर के वार्ड नंबर-14 निवासी कुलदीप ने शिकायत दी थी कि रात करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच बिना नंबर प्लेट की एक गाड़ी में सवार 7-8 युवक उसके घर पहुंचे। दो युवक जबरन घर के अंदर घुस गए और लोहे के तवे व वाइपर डंडे से उस पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। वहीं बाहर खड़े अन्य युवक आरोपियों का साथ देते हुए उसे जान से मारने के लिए उकसा रहे थे। घायल कुलदीप को पहले नागरिक अस्पताल दादरी और बाद में पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना शहर चरखी दादरी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पहले तीन आरोपियों बुधराम उर्फ बुधु, सचिन तथा पवन उर्फ घच्चु को गिरफ्तार किया। वीरवार को थाना शहर दादरी में तैनात एसआई सुरेंद्र ने चौथे आरोपी आकाश उर्फ कातिया निवासी रविदास नगर, दादरी को समसपुर चौक से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी से वाइपर डंडा बरामद कर कब्जे में लिया गया। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें