फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नशा करने के लिए बाइक चुराने वाले गिरोह के चार और गुर्गे गिरफ्तार

Thu, 20 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बाइक चोर गिरोह के गुर्गे। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी स्पेशल स्टाफ टीम ने बाइक चोर गिरोह के चार और गुर्गाें को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान बाढड़ा निवासी विनय, निहालगढ़ निवासी रोहित, लाड निवासी यतिन और चैनपुरा (लोहानी) निवासी रोहित उर्फ बच्ची के रूप में हुई है। वहीं, उनके चौथे साथी भांडवा निवासी भूपेंद्र उर्फ हुड्डा को पहले काबू किया जा चुका है। उसके खुलासे के आधार पर तीन अन्य साथियों की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि जगरामबास निवासी सविन की बाढड़ा राजकीय स्कूल के सामने से 28 फरवरी को बाइक चोरी हुई थी। इस संबंध में बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। 18 मार्च को स्पेशल स्टाफ टीम ने हेड कांस्टेबल रोहित कुमार की अगुवाई में भांडवा निवासी बाइक चोर भूपेंद्र उर्फ हुड्डा को गिरफ्तार किया था।
आरोपी भूपेंद्र उर्फ हुड्डा ने पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्तों बाढड़ा निवासी विनय, निहालगढ़ निवासी रोहित, लाड निवासी यतिन और चैनपुरा (लोहानी) निवासी रोहित उर्फ बच्ची के साथ मिलकर बाइक चोरी करता है। इसके बाद वे बाइकों को बेचकर नशीला पदार्थ खरीदकर उसका सेवन करते हैं। इस लत को पूरी करने के लिए वे बाइक चुराते हैं।
विज्ञापन

उसके खुलासे के बाद स्पेशल स्टाफ टीम ने चार और गुर्गाें को काबू कर लिया। बुधवार को पुलिस ने भूपेंद्र, विनय, यतिन व रोहित को अदालत में पेश किया, जहां से भिवानी जेल भेज दिया गया। आरोपी रोहित उर्फ बच्ची को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें