फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले की सीनियर कुश्ती टीम में शामिल हुए चार अंतरराष्ट्रीय पहलवान

Tue, 02 Dec 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अखाड़े में मौजूद चयनित खिलाड़ी व कोच। विज्ञप्ति
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव सांतौर के नान्हड़ अखाड़े में हाल ही में आयोजित जिलास्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान आगामी स्टेट प्रतियोगिता के लिए लड़के व लड़कियों की टीमें को चुना गया है। सचिव जिला कुश्ती संघ योगेश इमलोटा ने बताया कि लड़कों के ग्रुप में फ्री स्टाइल के 57 किलोग्राम भार में मंजीत, 61 किलोग्राम में धर्मबीर, 65 ग्राम में सुजीत कलकल, 70 किलोग्राम में संजीव कुमार, 79 किलोग्राम में अमित कुमार, 86 किलोग्राम में प्रतीक फौगाट, 97 किलाेग्राम में मन कुमार, 125 किलोग्राम में प्रत्यक्ष रूप से चयनित हुए हैं। इसी प्रकार लड़कों के ग्रीको रोमन में 55 किलोग्राम में राहुल, 60 किलोग्राम में प्रिंस, 63 किलोग्राम में रोहित, 67 किलोग्राम में सुमित, 72 किलोग्राम में जुगनू, 82 किलोग्राम में सुशील कुमार, 87 किलोग्राम में पवन कुमार, 97 किलोग्राम में अंकित, 130 किलो ग्राम में जतिन का चयन हुआ।
विज्ञापन


सचिव जिला कुश्ती संघ योगेश इमलोटा ने बताया कि लड़कियों के फ्री स्टाइल ग्रुप में 50 किलोग्राम में पूजा, 53 किलोग्राम में शीतल, 55 किलोग्राम में रजनी, 57 किलोग्राम में नेहा, 59 किलोग्राम में रजनिता, 62 किलोग्राम में ज्योति, 65 किलोग्राम में नविता, 72 किलोग्राम में प्रियांशी व 76 किलोग्राम में मेघना का चयन हुआ है। लड़कों व लड़कियों की स्टेट चैंपियनशिप आगामी 4 व 5 दिसंबर को हिसार के उमरा में आयोजित होगी। उम्मीद है कि सभी जिले के लिए पदक जीतेंगे। जिले की टीम में चार अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुजीत कलकल, नेहा, रजनी, रजनीता आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें