फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक समेत चार संक्रमितों ने तोड़ा दम, 35 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को एक शिक्षक समेत चार संक्रमितों की मौत हो गई। दम तोड़ने वाले चारों संक्रमित अलग-अलग गांव के थे। वहीं, 35 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 25 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी किया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2474 हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को भी जिले में कोरोना से तीन संक्रमितों की मौत हुई थी। रविवार को काकड़ोली हट्ठी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उसके अलावा समसपुर निवासी 62 वर्षीय महिला, मिसरी निवासी 47 वर्षीय शिक्षक और टोढी रामबास निवासी 76 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मृतकों का दाह-संस्कार करवाया गया।
दो मई तक जिले में कोरोना जांच के लिए 159318 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 155420 की रिपोर्ट निगेटिव और 2474 की पॉजिटिव आई है। रविवार को विभाग की टीमों ने 612 नए सैंपल लिए, जबकि 1460 सैंपल की निगेटिव और 35 सैंपल की पॉजिटिव रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचीं। फिलहाल जिले में 684 केस सक्रिय हैं। 48 संक्रमित आइसोलेशन वार्डों में 536 होम आइसोलेशन में हैं। जिले में फिलहाल 202 बेड खाली हैं। इनमें डेढ़ सौ ऑक्सीजन बेड हैं।
विज्ञापन

10 महिलाएं मिलीं संक्रमित, सात ग्रामीण क्षेत्र से
रविवार को दस महिलाएं संक्रमित मिली हैं जिनमें से सात ग्रामीण और तीन शहरी क्षेत्र से हैं। डांडमा में एक, झोझूकलां में तीन, सांवड़ में एक, भागवी में एक महिला संक्रमित मिली है। शहर के पीएनबी बैंक के सामने वाली गली निवासी 72 वर्षीय, कॉलेज रोड निवासी 47 वर्षीय और शहर निवासी 18 साल की युवती संक्रमित मिली है।
चार संक्रमितों की रविवार को मौत हुई है, जिसके साथ कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 46 हो गया है। 35 नए केस भी सामने आए हैं और 25 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। लोगों से अपील है कि सजगता बरतें और कोविड गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन

डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें