फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती समेत चार कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, 124 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निवासी चार कोरोना संक्रमितों की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। दम तोड़ने वाले संक्रमितों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, शनिवार को 124 नए कोरोना केस सामने आए हैं, जबकि 89 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है और उनकी उम्र 25 से 75 वर्ष है। शनिवार को छपार निवासी 25 साल की युवती ने दम तोड़ दिया। घसोला निवासी 49 साल के व्यक्ति के अलावा शहर निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति और दगड़ोली निवासी 65 साल की महिला की मौत हो गई। शनिवार को 124 केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 3004 हो गई है। अब तक जिले से कोरोना जांच के लिए 163666 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 1600 की रिपोर्ट लंबित हैं। जिले में 2368 संक्रमित अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना जांच के लिए 703 सैंपल लिए हें।
नए संक्रमितों में 41 महिलाएं भी शामिल
शनिवार को जो 124 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, उनमें 41 महिलाएं भी शामिल हैं। नए संक्रमितों की उम्र तीन से 95 वर्ष के बीच हैं। बौंदकलां में एक ही दिन में 26 लोग संक्रमित मिले हैं जिनमें 11 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, सांवड़ और मानकावास में पांच-पांच संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बौंद खुर्द, खेड़ी बत्तर, पैंतावास कलां, सांजरवास, घसोला, अचीना, डुडीवाला, समसपुर, चांगरोड, भागवी, कमोद व खेड़ी बूरा आदि में कोरोना संक्रमित केस मिले हैं।
विज्ञापन

एक लाख से अधिक लोगों को लगाई जा चुकी कोरोना वैक्सीन
आठ मई तक जिले में स्वास्थ्य विभाग एक लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगा चुका है। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज एवं डिप्टी सीएमओ आशीष मान ने बताया कि शनिवार शाम तक जिले में 100134 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 85997 लोग पहली डोज और 14315 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। शनिवार को 19 सेशन लगाकर 1556 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को चार संक्रमितों की मौत हुई है जबकि 124 नए केस मिले हैं। शनिवार को 89 संक्रमितों को डिस्चार्ज भी किया गया है।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें