फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जुआ खेलते चार काबू, हजारों की नकदी बरामद

Fri, 20 Feb 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने पंचनद चौक के समीप शराब ठेके पर जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हजारों रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को सीआईए स्टाफ प्रभारी एसआई कप्तान सिंह, ईएएसआई नरेंद्र, हेड कांस्टेबल प्रदीप, सिपाही दिनेश, सिपाही मंजीत, ईएएसआई कुलदीप स्थानीय महेंद्रगढ़ चौक के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि पंचनद चौक के समीप शराब ठेके के ऊपर चार व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम तुरंत सूचना के अनुसार बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां चार व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए दिखाई दिए। टीम द्वारा काबू किए गए व्यक्तियों की पहचान गांव खोरड़ा निवासी दिलबाग, गांव घसौला निवासी नवीन, अमित व विजय के रूप में हुई। इस दौरान पुलिस को वहां से 17 हजार 600 रुपये की नकदी भी बरामद हुई। पुलिस ने नकदी व ताश के पत्तों को कब्जे में लेते हुए चारों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें