फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कलश यात्रा के साथ हुआ भागवत कथा का शुभारंभ, उमड़े श्रद्धालु

Fri, 20 Feb 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कलश यात्रा में मौजूद श्रद्धालु। 
विज्ञापन
कादमा। दादरी जिले के गांव कान्हड़ा स्थित बाबा मंगलदास मंदिर परिसर में वीरवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। कथा प्रारंभ होने से पहले महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचीं। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

कथा का विधिवत शुभारंभ महंत शमशेर दास द्वारा पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर कथा वाचक जनकपुर से आए मानवानंद ने श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का अमृतपान करवाया। अपने प्रवचन में कथावाचक मानवानंद ने सत्संग की महिमा बताते हुए कहा कि सत्संग मनुष्य के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि केवल बाहरी रूप बदलने से नहीं, बल्कि सत्संग के माध्यम से अपने मन और विचारों को शुद्ध करने से जीवन में सच्चा परिवर्तन आता है। सत्संग से मन निर्मल होता है और व्यक्ति का जीवन सफल एवं सार्थक बनता है। आयोजकों ने बताया कि सात दिनों तक प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें