गांव डूडीवाला- किशनपुरा स्थित राजकीय स्कूल में कमरों की नींव रखते ग्रामीण।
बाढड़ा। गांव डूडीवाला- किशनपुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर राजकीय स्कूल में दो कमरों की नींव रखी गई। ग्रामीण राजकुमार, जयभगवान, राजेश,रोहताश व अशोक कुमार ने नींव रखी। इस पर सोमनाथ जनकल्याण समिति ने उनके सहयोग पर आभार जताया।
स्कूल प्राध्यापक खुशीराम ने गांव की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा के लिए दान से बेहतर कुछ नहीं है। अंग्रेजी प्रवक्ता ममता ने ग्रामवासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी और कहा कि स्कूल निर्माण करवाने में ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिल रहा है। स्कूल भवन का निर्माण करवाना शिक्षा के प्रति ग्रामीणाें की जागरूकता दिखाता है।
स्कूल प्रबंधन कमेटी ने सहयोग के लिए मघाराम जांगड़ा परिवार का धन्यवाद किया। सरपंच रूपा देवी ने भी इसकी सराहना की। इस अवसर पर स्कूल अध्यापक जयवीर, कृष्ण, दयाकिशन, सत्यनारायण, महेंद्र, रामबिलास, कृष्ण, सुरेंद्र, संजय, राजपाल, इंद्राज आदि मौजूद रहे।