फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण सामग्री में पूर्व सरपंच ने किया 4.53 लाख का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा (चरखी दादरी)। बिलावल ग्राम पंचायत की निर्माण सामग्री में चार लाख 53 हजार रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है। सीएम विंडो पर आई शिकायत की जांच में गबन का खुलासा होने पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने पूर्व सरपंच नरसिंह के खिलाफ बाढड़ा थाने में केस दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने अपने स्तर पर भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोशन लाल श्योराण ने बताया कि बिलावल निवासी छोटूराम ने पूर्व सरपंच नरसिंह पर ग्राम पंचायत की निर्माण सामग्री हड़प करने का आरोप लगाते हुए सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। शिकायत की जांच के दौरान गबन उजागर हुआ। सरपंच नरसिंह का कार्यकाल जून 2010 से जुलाई 2015 तक रहा। जांच में सामने आया कि पूर्व सरपंच ने कार्यकाल पूरा होने के बाद नए सरपंच को निर्माण सामग्री सुपुर्द न करके हड़प कर ली जिसकी कीमत चार लाख 53 हजार से अधिक है। जांच में 3680 ईंटों, 22335 इंटरलॉक टाइलों, 4218 पेवर ब्लॉक, 104 बैग सीमेंट, रेती और रोड़ी का गबन उजागर हुआ और बीडीपीओ ने जांच रिपोर्ट डीसी कार्यालय को भी सौंपी। उपायुक्त ने पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के साथ रिकवरी के भी आदेश दिए। इसके बाद बीडीपीओ ने मामला दर्ज करवाते हुए रिकवरी के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी है। अटेला कलां चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें