फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पूर्व सरपंच की मौत, 25 लोगों पर लगा हत्या का आरोप

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक पूर्व सरपंच के परिजन व पुलिस। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव रूदड़ोल में दो पक्षों की कहासुनी के दौरान पूर्व सरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वीरवार सुबह झोझू कलां थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के बेटे ने दूसरे पक्ष के लोगों को उसके पिता की मौत का जिम्मेदार ठहराया है जिसके आधार पर पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक मोहन (56) के बेटे लोकराम ने बताया कि उसके और पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। इस मामले को सुलझाने के लिए बुधवार को दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही थी। उसी दौरान गहमागहमी हो गई और दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके पिता पूर्व सरपंच मोहन को धक्का दे दिया जिसके चलते उसका पिता जमीन पर गिर गया और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने लोकराम के बयान दर्ज करने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में कुछ नामजद समेत 25 लोगों के खिलाफ धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें