फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल सदियों तक रहेंगे याद: दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल सदियों तक याद रखे जाएंगे। उनके द्वारा किए गए कार्य किसी से छुपे नहीं हैं। उन्होंने सभी वर्गों के उत्थान की सोच के साथ हमेशा गरीब व पिछड़ों के लिए भी कार्य किया। चौधरी देवीलाल का जीवन प्रत्येक युवा के लिए आदर्श के समान है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चरखी दादरी के सेक्टर नौ में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के अनावरण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए ये शब्द कहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं को स्थापित करने का कारण यही है कि उनकी सोच और कार्य हमेशा याद रखें जाएं और लोग उनके दिखाए रास्तों पर चलकर सबकी भलाई के कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि वे हाल ही में 19 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। उनसे अनुरोध किया था कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर हो। इसको लेकर पंजाब एवं हरियाणा से आवश्यक चर्चा कर ली गई थी। संयोग देखें कि आज चौधरी देवीलाल की जयंती पर प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम से करने की घोषणा कर दी है।
डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने अपने जीवन में हमेशा लोगों की भलाई के लिए कार्य किए और पिछड़ों व गरीबों को आगे बढ़ाया। बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन जैसी कई व्यवस्थाएं चौधरी देवीलाल की ही देन हैं। चौधरी देवीलाल दूरगामी सोच के धनी थे। कार्यक्रम को राज्यमंत्री अनूप धानक, जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राजेंद्र लितानी, शीला भ्याण, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में खादी उद्योग के चेयरमैन राजेंद्र लितानी, जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन राजदीप फौगाट, जिला प्रधान नरेश द्वारका, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, रिटायर्ड आईएएस प्रदीप गोदारा, सूरज बैनीवाल, शिवशंकर भारद्वाज, विजय गोठड़ा, संजीव मंदोला, राजेश फौगाट, राजेश सांगवान, रविंद्र सांगवान, प्रदीप गिल, संजय कबलाना, ऋषिपाल उमरवास, लक्ष्मी बलोदा, ओमधारा श्योराण, एडवोकेट रविंद्र सांगवान, धर्मराज फौगाट, मनफूल शर्मा, प्रभुराम गोदारा, भूप मांढ़ी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें