फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वन विभाग सभी शिवधाम में लगाएगा वट व पीपल के पौधे

Thu, 22 Jun 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वन विभाग की ओर से नर्सरी में तैयार किए गए पौधें।
विज्ञापन
चरखी दादरी। वन विभाग जिला के सभी शिवधाम यानी रामबाग में वट व पीपल के पौधे लगाएगा। वन विभाग जिले में पांच लाख पौधे नर्सरी में तैयार होने के बाद अब मानसून की बारिश के इंतजार में है। 2.50 लाख पौधे खुद विभाग रोपण करेगा। इसके अलावा 40 हजार पौधे स्कूली बच्चों को वितरित किए जाएंगे। 40 हजार पौधे आमजन को बांटे जाएंगे। इसी प्रकार 40 हजार पौधों का रोपण पंचायतों के माध्यम से कराया जाएगा। इस बार शिवधाम व गांव की बणियों में भी विशेष रूप से पौधरोपण होगा। मौसम विभाग जुलाई प्रथम सप्ताह में मानसून के पहुंचने का अनुमान जताया हुआ है।
विज्ञापन




विभाग ने करीब 70 हजार टाल ट्री की पौध भी तैयार की है। विभाग ने इस बार जिले के लिए करीब पांच लाख की पौध तैयार की है। यह पौधे गांव की शामलात जमीन, जोहड़, सड़क व नहरों के किनारे, स्कूल, कॉलेज प्रांगण, सरकारी कार्यालयों के परिसरों में लगाए जाने हैं। इसके अलावा आम लोगों को भी जरूरत के अनुसार पौधे वितरित किए जाएंगे।

पर्यावरण प्रदूषण विकट समस्या बनी रहती है। पेड़ों की संख्या लगातार घट रही है। सड़कों की चौड़ाई बढ़ने और नए रेलमार्ग बनने की वजह से हर साल राज्य के विभिन्न जिलों से लाखों की संख्या में हरे पेड़ों की कटाई करनी पड़ती है। इनके बदले नए पौधे लगाना और उनका कम से कम तीन साल रख रखाव करना बड़़ा मुश्किल कार्य होता है जितने पौधे रोपित होते हैं उनमें से मुश्किल से 45 प्रतिशत ही पेड़ बन पाते हैं। जिले से ग्रीन कॉरिडोर भी गुजरता है। जिले में करीब 15 सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ी है इस वजह से भी हरे पेड़ कटवाने पड़े हैं। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में पेड़ों की सर्वोपरि भूमिका है। पेड़ से ही जीवों को ऑक्सीजन मिलती है।
विज्ञापन



-पांच नर्सरियों में तैयार की है पौध

वन विभाग ने जिले में पांच स्थानों पर पौध नर्सरी लगा रखी हैं। गांव बरसाना में लोहारू नहर के समीप और गांव रामनगर-कपूरी में बधवाना नहर के समीप पौध नर्सरी लगा रखी हैं। इसी प्रकार जिले के बाढड़ा उपमंडल में भी पौध नर्सरी लगाई हुई है। इनमें विभिन्न प्रजातियों की पौध तैयार की गई है। इसी प्रकार बरसाना और रामनगर-कपूरी स्थित पौध नर्सरियों में करीब दो लाख आम प्रजातियों की पौध तैयार की गई है।

- इन प्रजातियों की पौध की है तैयार



इन नर्सरियों में गूगल बेल, बकान, शहतूत, पीपल, नीम, गुलमोहर, हारसिंगार, पालम खीरा, चक्रासिया, पापड़ी, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों की पौध तैयार की गई है। गत फरवरी माह में ही नर्सरियों में बीज रोपण कर दिया गया था। इस समय पौध तैयार हो गई है।




40 हजार पौधे बच्चों व 40 हजार पंचायतों के माध्यम से लगाए जाएंगे। विभाग 2.50 लाख पौधे लगाएगा। इसके लिए गड्ढे खोदने का काम जारी है। जैसे ही मानसून का आगमन होता है विभाग पौधरोपण का काम शुरू कर देगा। आम लोगों को वन महोत्सव में सहयोग करने की जरूरत है।
विज्ञापन




-दलीप सिंह, जिला वानिकी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें