बाढड़ा। गांव डूडीवाला किशनपुरा में वन विभाग ने अवैध तरीके से हरे पेड़ काटकर ले जा रहे दो वाहनों को अपने कब्जे में लिया है। वन विभाग ने वाहनों का दो लाख रुपये का चालान किया है।
उपमंडल वन अधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को गांव डूडीवाला किशनपुरा से हरे पेड़ों की लकड़ियों से भरी पिकअप डाला व एक अन्य वाहन को पकड़ा। इन मालिकों के खिलाफ पर्यावरण एक्ट के तहत दो लाख रुपये का चालान किया है। संवाद