फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Food safety team filled four samples of sweets

विज्ञापन
एक दुकान से मिठाई के सैंपल लेती टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बौंदकलां। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने सोमवार को बौंदकलां स्थित चार मिष्ठान भंडार से सैंपल लिए। टीम ने घेवर, खोखा, घी और बर्फी के सैंपल लिए हैं, जिन्हें मंगलवार को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। फूड सेफ्टी ऑफिसर भंवर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सैंपल लेने की कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली और मुख्यमार्ग के समीप स्थित दुकानों पर टीम पहुंची। गुप्तचर विभाग भी इस कार्रवाई के दौरान टीम के साथ मौजूद रहा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12 बजे फूड सेफ्टी विभाग की टीम बौंदकलां पहुंची। यहां पहुंचने के बाद टीम ने मिष्ठान भंडारों पर रखीं मिठाइयों की जांच की और चार सैंपल लिए। वहीं, कुछ दुकानों पर पैकेट बंद खाद्य सामग्री की भी टीम ने जांच की। दोपहर बाद तीन बजे टीम सैंपल लेकर वापस लौट आई। फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि यह रूटिन की कार्रवाई थी और सैंपलों को पैक किया जा चुका है। मंगलवार सुबह ही सैंपल डाक के जरिये चंडीगढ़ भेज दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सैंपल रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें