फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई रिस्क एरिया में ग्राम पंचायत और नगर परिषद कराएगी फॉगिंग : उपायुक्त

Thu, 03 Jul 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 06
विज्ञापन

सदर थाना के पिछली तरफ पानी से लबालब डूंगरवाला जोहड़। संवाद
::::::::

- जिला प्रशासन ने लोगों से सजग व सतर्क रहने की अपील करते हुए विभिन्न विभागों को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जुलाई में डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूकता का विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान ग्राम पंचायत व नगर परिषद की ओर से हाई रिस्क एरिया में फॉगिंग भी करवाई जाएगी। जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा ने ये निर्देश जारी किए।
उपायुक्त ने कहा कि इस दौरान लोगों को जागरूक किया जाएगा कि कहीं भी घर में या अपने कार्यालय, दुकान या फैक्टरी में जलभराव न होने दें। इसके अलावा, किसी पुराने टायर, पुरानी टंकी, गमले, कबाड़ आदि में पानी है तो उसे तुरंत खाली कर दें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पानी की टंकी और घरों के अंदर साफ पानी जमा करने के बर्तनों को ढककर रखें। अभियान के दौरान बताया जाएगा कि तेज बुखार हो जाए तो तत्काल अस्पताल जाकर अपना इलाज करवाएं। किसी व्यक्ति को पहले डेंगू हो चुका है तो उसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने आमजन से आह्वान है कि प्रत्येक रविवार को अपने घर में ड्राई डे के तौर पर मनाएं। पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज की ट्रे, गमले आदि को खाली करके सूखा लें। इसी प्रकार सरकारी कार्यालयों में अधिकारी सप्ताह का एक दिन चयन कर सफाई करवाएं। पानी कहीं भरा है तो उसको खाली कर दें।
- स्कूलों में कराई जाएंगी स्पर्धाएं
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता महिलाओं को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक करते हुए उनको बचाव के उपाय बताएं।
विज्ञापन

- गंबूजिया मछली डालने के दिए निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जहां पानी भरा हो, वहां गंबूजिया मछली व काला तेल डाला जाएगा, जिससे मच्छर के लारवा नष्ट हो जाएं। आम नागरिक अपने घर पानी की टंकी में कुछ बूंदें सरसों के तेल की डाल सकते हैं, जिससे कि वहां मच्छर न पनप सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें