फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 11 बजे तक छाया रहा कोहरा, 3 बजे खिली धूप

Sat, 03 Feb 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में शुक्रवार को लोहारू रोड पर छाए कोहरे से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार को घना कोहरा छाया। दोपहर करीब तीन बजे बाद कुछ देर के लिए धूप खिली। दिन का अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम नौ डिग्री दर्ज किया गया। वीरवार के मुकाबले अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री की गिरावट आई है। सुबह के समय घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और 11 बजे बाद उन्हें कोहरे से राहत मिली।
विज्ञापन

बुधवार व वीरवार को बारिश के बाद अगले दिन शुक्रवार को सुबह कोहरा छाया। दोपहर बाद कोहरा हट गया। इसके बाद कुछ देर के लिए धूप खिली। वैसे अब भीषण ठंड का दौर खत्म होने जा रहा है। इस बार एक माह तक कड़ाके की ठंड का प्रकोप बना रहा जिससे लोगों को दिक्कत हुई। लगातार कई दिनों तक कोहरा छाया रहा जिससे लोगों को आवागमन में भी खासी परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार पांच फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बादलवाही बनी रहेगी और सीमित स्थानों पर बूंदाबांदी होने का अनुमान है। बारिश होने के बाद प्रदूषण के स्तर में भी सुधार आया है।
वहीं, चिकित्सकों ने आम लोगों से ठंड से बचाव रखने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है आने वाले 15 दिन बाद मौसम में बदलाव आने पर मच्छर और मक्खी पनपने शुरू हो जाएंगे। ठंड कम हो जाएगी। कम ठंड में सर्दी, जुकाम होने का अंदेशा ज्यादा बना रहता है। मीठी ठंड में लोग लापरवाही कर बैठते हैं और बीमार हो जाते हैं। ऐसे में अभी से सेहत के प्रति सतर्क रहे। खानपान पर विशेष ध्यान रखें। चिकित्सकों ने बुजुर्ग लोगों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

वहीं, कृषि विशेषज्ञों की किसानों के लिए सलाह है कि वे प्रतिदिन खेत का दौरा फसलों का जायजा लेते रहें। फसल में किसी प्रकार के रोग की आशंका पर कृषि विभाग अधिकारियों से सलाह लें। पकाव के समय रोग लगने पर नुकसान ज्यादा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें