फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइंग स्क्वाॅड व सर्विलांस टीम हुई सक्रिय, चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी नजर : डीसी

Tue, 01 Oct 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला प्रशासन की ओर से पांच अक्तूबर को होने जा रहे विधानसभा आम चुनाव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के लिए तैयार है। आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना को लेकर भी प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए गए हैं।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल नरवाल ने बताया कि जिले में दादरी व बाढड़ा विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। अंतिम चरण में काम हो रहा है। मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पीने का पानी, शौचालय, रैंंप आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर 85 वर्ष से अधिक आयु व दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने का विकल्प दिया गया है। मतदाता की सहमति देने के उपरांत ही मतदान कराया गया है।

डीसी ने कहा कि कहीं पर भी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिली तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वाॅड व सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीमों की चुनावी खर्च पर कड़ी नजर है। इतना ही नहीं, बैंकों से होने वाले लेन-देन पर भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्षता से संपन्न करवाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के साथ-साथ सीआरपीएफ की टुकड़ियों की तैनाती की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पांच को मतदान होगा और आठ अक्तूबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें