फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 7 उड़नदस्तों ने 28 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांचीं व्यवस्थाएं

Tue, 11 Mar 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव छपार स्थित परीक्षा केंद्र पर केंद्र प्रभारी व पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए बोर्ड प्रश
विज्ञापन
पेज चार के लिए ::
विज्ञापन

फोटो-22
शहर के राजकीय कन्या स्कूल के गेट पर मौजूद पुलिसकर्मी व डायल 112 टीम। संवाद
फोटो-23
गांव छपार स्थित परीक्षा केंद्र पर केंद्र प्रभारी व पुलिसकर्मियों को निर्देश देते बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ता प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा। स्रोत : विभाग

- बिना बाहरी हस्तक्षेप के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई दसवीं विज्ञान की परीक्षा, परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर तैनात स्टाफ भी रहा मुस्तैद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दसवीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा में सात उड़नदस्ता टीमों ने मंगलवार को 28 केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचीं। इस दौरान संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखी गई। टीमों को परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

मंगलवार को जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा दसवीं की विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। सोमवार को कक्षा 12वीं का पेपर था। इसमें 27 यूएमसी बनाए गए थे। अधिक केंद्रों की जांच के लिए विभाग की ओर से बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ता, डीईओ, दादरी एसडीएम व बाढड़ा एसडीएम, नोडल अधिकारी उड़नदस्ता और बीईओ की ओर टीमें परीक्षा केंद्र जांच के लिए बनाई गई। सभी टीमें अपने कार्यस्थल अनुसार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचीं। यहां पर उन्होंने विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं, जेब, प्रवेशपत्र की जांच की। साथ ही ड्यूटी सुपरवाइजर से भी परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसी तरह, टीमों ने गांव छपार, बरसाना, बिरही कलां, सांवड़, अचीना, रानीला, बौंदकलां, सारंगपुर समेत 28 केंद्रों की परीक्षा व्यवस्था जांचीं। बोर्ड उड़नदस्ता प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा ने सभी केंद्र अधीक्षकों को व्यवस्थाएं बनाए रखने और सुपरवाइजर को उचित अनुशासन में रहकर अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने पर रिलीव करने और उचित कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।
- सभी केंद्रों पर मुस्तैद रही पुलिस
सभी केंद्रों पर विभाग की ओर से पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई। बाहरी हस्तक्षेप पर पूरी तरह अंकुश लगाया है। इस दौरान टीमों को भी शांतिप्रिय माहौल मिला। बाहर नकल पर रोक लगाने में पुलिस विभाग की ओर से उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


- यूएमसी विद्यार्थियों के मामले की जांच करेगी कमेटी
परीक्षा के दौरान जिन विद्यार्थियों की यूएमसी बनाई गई हैं, उनकी जांच परीक्षा के बाद विशेष कमेटी करेगी। परीक्षा समाप्त होने पर बोर्ड की ओर से यूएमसी जांच के लिए विशेष कमेटी बनाई जाएगी। इसमें विद्यार्थियों को दोष के अनुसार सजा दी जाएगी। साथ ही कक्षों में लगे सीसीटीवी की भी मदद भी ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें