फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फ्लू ओपीडी में प्रतिदिन पहुंच रहे मरीज

Wed, 04 Jun 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की फ्लू ओपीडी में जांच कराने पहुंची महिला मरीज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में फ्लू ओपीडी शुरू की है। ओपीडी शुरू होने के बाद से यहां प्रतिदिन करीब 10 से 12 मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक यहां पहुंचे 50 मरीजों में से किसी में कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण नहीं मिले हैं।
विभाग एक तरफ कोरोना से जंग लड़ने के लिए संसाधन जुटा रहा है तो दूसरी ओर फ्लू ओपीडी शुरू करने के साथ नागरिक अस्पताल, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले शुक्रवार को ही नागरिक अस्पताल में फ्लू ओपीडी शुरू की गई है। यहां तीन का स्टाफ तैनात किया गया है। इनमें एक विशेषज्ञ, एक मेडिकल ऑफिसर और एक लैब टेक्नीशियन शामिल हैं। फ्लू ओपीडी में आने वाले किसी मरीज में अगर कोरोना के लक्षण पाए गए तो उसका नमूना बीपीएस खानपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
आज पहुंचेगी आरटी-पीसीआर किट : जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच के लिए 3500 आरटी-पीसीआर किट खरीदेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें