फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी माहौल में फूल बाजार गर्म: विक्रेताओं की चांदी, नेताओं पर बरसाने के लिए रोज खरीदे जा रहे 5 क्विंटल फूल

Tue, 01 Oct 2024 10:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
विज्ञापन
दादरी शहर के बाजार में लगी फूलों की दुकान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

चुनावी माहौल में फूल बाजार गर्म है। विक्रेताओं की चांदी हो रही है। शहर की बात करें तो प्रतिदिन पांच क्विंटल तक गेंदा के फूल और गुलाब की पत्तियों की खरीद हो रही है। यही कारण है कि बढ़ती खपत को देखते हुए फूल विक्रेताओं ने मांग बढ़ा दी है। इतना ही नहीं, नेताओं के समर्थक बड़े आयोजन के मद्देनजर एक से दो दिन पहले ही अपना ऑर्डर दे रहे हैं।

विज्ञापन


शहर के फूल विक्रेताओं का कहना है कि श्राद्ध पक्ष होने के बावजूद इतनी बिक्री पहली बार देखने को मिल रही है। पहले वैवाहिक सीजन में ही फूलों की बिक्री होती थी, लेकिन अब विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतिदिन 80,000 से लेकर एक लाख रुपये तक का कारोबार हो रहा है। चुनावी माहौल में उनकी उम्मीद से ज्यादा कारोबार हो रहा है।

बता दें कि क्षेत्र में लगातार प्रत्याशियों का स्वागत करने के लिए चुनावी सभाएं हो रही हैं। इसके अलावा प्रत्याशी समर्थकों के साथ रोड शो भी निकालते हैं। इन सभी गतिविधियों में फूल का प्रयोग होता है। समर्थक पैदल या गाड़ी में चल रहे नेताओं पर पुष्पवर्षा करते हैं और इसका खाका तक पहले तैयार हो जाता है। अभी तीन दिन और फूलों की मांग व बिक्री इसी तरह बनी रहेगी।
विज्ञापन


तीन क्विंटल गेंदा तो 2 क्विंटल गुलाब की खपत
फूल विक्रेताओं का कहना है कि इन दिनों हर रोज 3 क्विंटल गेंदा जबकि 2 क्विंटल से अधिक गुलाब की पत्तियों की बिक्री हो रही है। उन्होंने बताया कि पहले पूरे बाजार में 50 किलो तक ही फूल बिकते थे, लेकिन, अब नेताओं के स्वागत के लिए हो रही सभाओं में फूलों का ज्यादा इस्तेमाल होता है। इससे अब बिक्री 10 गुना तक बढ़ गई है।

बाजार में 20 रुपये में बिक रही गेंदा फूल की माला
स्थानीय फूल व्यापारी प्रवीन मुंजाल, संजय कुमार, कमल सैनी और सुनील कुमार का कहना है कि श्राद्ध पक्ष में मंदिर और वैवाहिक सीजन नहीं होने के कारण फूलों का कारोबार बिल्कुल बंद रहता था। लेकिन, यह श्राद्ध पक्ष दुकानदारों के लिए अच्छा साबित हो रहा है। फिलहाल, बाजार में 20 रुपये की एक माला बेची जा रही है। गुलाब की पत्तियां 200 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें