फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

Mon, 20 May 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकालतीं एसपी पूजा वशिष्ठ।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी पुलिस 25 मई को प्रस्तावित मतदान को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष, स्वतंत्र रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रयासरत है। इसके तहत अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को एसपी पूजा वशिष्ठ के नेतृत्व में जवानों ने दादरी शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकालकर आमजन से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। फ्लैग मार्च में 200 से अधिक जवान शामिल हुए।
विज्ञापन

एसपी पूजा वशिष्ठ ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाना और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दादरी जिले में पिछले तीन दिनों से सुबह, शाम के समय पुलिस और आईटीबीपी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक और स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। दादरी जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। पुलिस का खुफिया विभाग संदिग्ध लोगों और इंटरनेट मीडिया पर पूरी निगरानी रख रहा है।

- थाना और चौकी प्रभारी मिल रहे मौजिज लोगों से
एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि फ्लैग मार्च के साथ सभी थाना प्रबंधक और पुलिस चौकी प्रभारी भी अपने क्षेत्र के गांवों में जाकर सरपंचों और मौजिज लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। वह उनसे निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


- नाकों से गुजरने वाले लोगों और वाहनों की हो रही जांच
एसपी ने कहा कि पुलिस की ओर से जिले में विभिन्न जगहों पर नाके लगाए गए हैं। इन नाकों से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। एफएसटी और एसएसटी भी जिले में लगातार दौरा कर राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रख रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें