चरखी दादरी। आयुष्मान कार्ड बनाने में महेंद्रगढ़ पहले और चरखी दादरी जिला प्रदेश में तीसरे नंबर पर है। स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़ जिले में 85.31% और चरखी दादरी में 82.51% पात्रों के आयुष्मान कार्ड बना चुका है। अब अधिकारी बचे लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश में जुटे हैं।
प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा देने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। दादरी जिले में 2,47,599 के कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष स्वास्थ्य विभाग 2,45,422 पात्रों के कार्ड बनाकर 82.51% लक्ष्य हासिल कर चुका है। महेंद्रगढ़ में 4,79,303 कार्ड बनाने का लक्ष्य है। वहां 4,76,063 कार्ड बनाए जा चुके हैं। फरीदाबाद 53.94% के लक्ष्य पर सबसे फिसड्डी है। संवाद
दादरी जिले में 17,000 पात्र करवा चुके उपचार
दादरी जिले के 17,000 पात्र लोगों ने योजना के तहत अपना उपचार करवाया है। इनमें से 12,000 लोगों ने निजी अस्पतालों में, जबकि 5,000 ने सरकारी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड दिखाकर उपचार करवाया है।
प्रदेश के 22 जिलों में आयुष्मान कार्ड की स्थिति
जिला - पात्रता - निर्धारित लक्ष्य - प्राप्त लक्ष्य - प्रतिशत
महेंद्रगढ़ - 5,58,023 - 4,79,303 - 4,76,063 - 85.31
हिसार - 11,35,759 - 9,45,520 - 9,38,051 - 82.59
दादरी - 2,97,429 - 2,47,599 - 2,45,422 - 82.51
भिवानी - 7,59,975 - 6,31,216 - 6,26,336 - 82.41
कुरुक्षेत्र - 6,16,361 - 5,12,436 - 5,07,152 - 82.28
यमुनानगर - 8,05,586 - 6,63,118 - 6,57,658 - 81.63
करनाल - 9,38,140 - 7,74,792 - 7,67,965 - 81.43
रेवाड़ी - 4,81,518 - 3,92,120 - 3,88,532 - 80.68
कैथल - 6,91,994 - 5,60,392 - 5,54,627 - 80.14
फतेहाबाद - 6,23,101 - 5,07,548 - 5,02,892 - 80.07
जींद - 8,18,865 - 6,65,588 - 6,58,373 - 80.04
अंबाला - 6,19,060 - 5,00,422 - 4,93,091 - 79.65
सिरसा - 8,20,295 - 6,50,884 - 6,44,024 - 78.51
पानीपत - 8,09,820 - 6,38,139 - 6,29952 - 77.78
रोहतक - 5,64,954 - 4,36,293 - 4,30,788 - 76.25
झज्जर - 4,95,763 - 3,82,652 - 3,77,370 - 76.11
सोनीपत - 8,13,656 - 5,99,489 - 5,89,038 - 72.39
पंचकूला - 2,64,388 - 1,86,251 - 1,83,251 - 69.31
पलवल - 7,07,135 - 4,82,620 - 4,77,785 - 67.56
गुरुग्राम - 5,89,123 - 3,93,694 - 3,87,350 - 65.75
मेवात - 8,56,920 - 4,70,398 - 4,64,720 - 54.23
फरीदाबाद - 9,24,098 - 5,08,131 - 4,98,479 - 53.94
दादरी जिले में 82.51 प्रतिशत आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का लक्ष्य हासिल किया गया है। अगर कोई पात्र अभी आयुष्मान भारत कार्ड से वंचित रह गया है तो वह अपना कार्ड बनवा सकता है। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद पात्र व्यक्ति को उपचार लेने में कोई परेशानी नहीं आएगी। - डॉ. अंकुर नागर, डिप्टी सीएमओ एवं जिला नोडल अधिकारी, आयुष्मान योजना।