फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गांव रानीला में घर में घुसकर पांच युवकों पर किया हमला, 14 लोगों पर केस दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बौंदकलां। गांव रानीला निवासी एक युवक ने 14 व्यक्तियों पर मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। बौंदकलां थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रानीला निवासी कुलदीप ने बताया कि 25 मार्च को दोपहर दो बजे वह अपने दोस्त अजय, दीपक, अनिल और बजरंग के साथ तेलु के घर पर बैठा था। इसी दौरान 14 लोग साजिश के तहत चाकू व डंडे से लैस होकर तेलु के घर में घुस गए। आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। हमले में वह, दीपक और बजरंग घायल हो गए, जबकि अजय व अनिल को गुम चोट लगी। घायल युवकों को सीएचसी बौंद में दाखिल करवाया गया। यहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। सूचना मिलने पर अचीना चौकी पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें