फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा-144 का उल्लंघन करने पर स्कोर्पियो सवार पांच युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बौंदकलां। कासनी-मानहेरु रोड पर लगाए गए नाके पर पुलिस ने धारा-144 का उल्लंघन करने पर स्कोर्पियो सवार पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ बौंदकलां थाने में 279, 336 और 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। चार आरोपी पांडवान और एक छपार गांव का रहने वाला है। पुलिस ने स्कोर्पियो को भी अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार बौंदकलां थाना पुलिस टीम वीरवार शाम कासनी गांव के समीप लगाए गए नाके पर तैनात थी। इसी दौरान मानहेरु गांव की तरफ से एक स्कोर्पियो आती नजर आई। पुलिस कर्मियों ने चालक को रोकने का इशारा किया तो उसने टीम की तरफ स्टेयरिंग घुमाते हुए गाड़ी मोड़ने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी के चलते वो भागने में कामयाब नहीं हो पाए। जांच करने पर स्कोर्पियो में पांच युवक सवार मिले। पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि धारा-144 के चलते पांच लोगों के इक्ट्ठे होने पर प्रतिबंध है। प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक की पहचान पांडवान निवासी रविंद्र उर्फ ढिल्ला जबकि चालक के बगल वाली सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम पांडवान निवासी अंकित बताया। बीच वाली सीट पर तीन युवक बैठे हुए थे और उनकी पहचान पांडवान निवासी प्रवीन व ऋतिक और छपार निवासी अनुप के रूप में हुई। पांचों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ बौंदकलां थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें