फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में चलता मिला क्रशर, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लॉकडाउन के बावजूद क्रशर चलाना संचालक को भारी पड़ गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को वहां से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ झोझूकलां थाने में 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मौके से जेसीबी मशीन को भी कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम झोझूकलां थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लॉकडाउन के बावजूदरामलवास क्रशर जोन स्थित जय बजरंग बली स्टोन क्रशर चल रहा है। यहां कुछ लोग काम भी कर रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक वहां जेसीबी चलती मिली। पुलिस टीम ने इशारा कर चालक को जेसीबी बंद करने के लिए कहा। इसके बाद चालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम मनबीर वासी गुडाना बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस को वहां मध्य-प्रदेश निवासी तीन श्रमिक भी काम करते मिले। एक ने अपना नाम अर्जुन सिंह वासी मंझगावा, दुसरे ने अपना नाम राजभान वासी रोहनिया और तीसरे ने अपना नाम साधु सिंह वासी बिच्छेन बताया। ये तीनों मध्य-प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले हैं। इन चारों को पुलिस टीम अपने साथ ले आई और झोझूकलां थाने में उनके खिलाफ 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया। झोझूकलां थाने के एमएचसी अनिल कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा गया तो वहां जेसीबी चल रही थी और चार लोग काम करते पाए गए। उन सबको गिरफ्तार कर लिया गया और 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें