फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटनास्थल पर मिला प्राथमिक उपचार घायल की बचा सकता है जान: नरेंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लघु सचिवालय में शनिवार को विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया गया। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि नगराधीश नरेंद्र कुमार ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि हर साल सितंबर माह के दूसरे शनिवार यह दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरूआत इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेडक्रॉस एंड रेट क्रिसेंट सोसाइटी ने 2000 में की थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम से पहले रेडक्रॉस सचिव बलवान सिंह ने नगराधीश का स्वागत किया और कार्यक्रम में जनता कॉलेज के प्रोफेसर एमके जैन भी मौजूद रहे। मच संचालन चंद्रशेखर ने किया। नगराधीश नरेंद्र कुमार ने कहा कि यह दिन लोगों को फर्स्ट एड की अहमियत के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। सही वक्त पर प्राथमिक उपचार मिलने से किसी संकटग्रस्त की जिंदगी बच सकती है और इस बात का ज्ञान प्रत्येक नागरिक को होना चाहिए।
एमके जैन ने कहा कि कई बार दुर्घटनाओं में समय पर प्राथमिक उपचार न मिलने से व्यक्ति का जीवन संकट में पड़ जाता है। उदाहरण के तौर पर कई दफा सड़क हादसों में चोट आने पर हम घायलों की वहीं पट्टी कर दें तो अस्पताल पहुंचने तक उनका ज्यादा खून नहीं बह पाएगा। कार्यक्रम के अंत में नगराधीश नरेंद्र कुमार व एमके जैन ने फर्स्ट एड ट्रेनिंग लेने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, सरोज बाला व अजय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें