फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियारों की खरीद-फरोत में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल तीन आरोपियों को स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपी राजस्थान के तो तीसरा उत्तर-प्रदेश का रहने वाला है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी नौ दिन पहले अवैध हथियार के साथ पकड़े गए युवक के खुलासे के आधार पर हुई है। उक्त युवक नवीन ने ही इन तीनों का नाम पुलिस के सामने उजागर किया था।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बिसलवा निवासी शाहिद, राजस्थान के जिला भरतपुर निवासी इकबाल और हजरदीन के रूप में हुई है। शाहिद को जेल में भेजा जा चुका है जबकि अन्य दो आरोपियों से पूछताछ जारी है।
उन्होंने बताया कि गत एक सितंबर को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजस्थान के झुंझनू जिला के पिपली निवासी नवीन को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ बाढड़ा थाना में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो उत्तर-प्रदेश के शाहिद के पास से अवैध हथियार लेकर आया था। इस मामले में आगे जांच करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी शाहिद को गिरफ्तार किया। शाहिद ने पूछताछ में बताया कि वो राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव मुस्सेपर निवासी इकबाल और हजरदीन के पास से अवैध हथियार खरीदता था। इस मामले में अगली कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें