फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाजरे की पूलियों में लगी आग, साढ़े चार घंटे बाद भी नहीं बुझी

विज्ञापन
गोठड़ा में बाजरा की पूलियाें से उठती आग की लपटें।
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव गोठड़ा में खेत में रखी बाजरे की पुलियों में बिजली के तार टूटने से आग लग गई। इससे खेत में रखी सभी पूलियां राख हो गई और साढ़े चार घंटे बाद भी आग नहीं बुझ पाई। रात करीब आठ बजे तक भी आग बुझाने के प्रयास जारी थे। वहीं, घटना में मालिक को मोटा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गांव निवासी संजय ने अपने खेत में ढाई एकड़ की बाजरे की फसल निकालकर पूलियां एक जगह पर एकत्रित कर रखीं थी। शनिवार सायं साढ़े तीन बजे खेत से गुजरने वाली बिजली के दो तार टूट गए और बाजरे की पुलियों पर गिर गए। इससे चिंगारियां निकलने पर पुलियों ने आग पकड़ ली और धधकने लगी। इसके बाद में आसपास के किसानों ने सूचना दी और आग को बुझाने का प्रयास किया।
साथ ही दमकल विभाग को भी आग की सूचना दी गई। कुछ देर बाद झाड़ली व दादरी दमकल विभाग की एक-एक टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कवायद शुरू की। करीब डेढ़ घंटे बाद दोनों गाड़ियों का पानी खत्म हो गया और आग की लपटें नहीं बुझ पाई। दोनों से पुलियों की आग बुझाने के लिए एक घंटे तक पानी छिड़काव किया गया, लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें