भिवानी जाने के लिए रावलधी लिंकमार्ग से गुजर रहे चंपापुरी निवासी एक व्यक्ति की कार में आग लग गई। गीमत रही कि कार सवार को कोई क्षति नहीं पहुंची। मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझा दिया। आग पर काबू पाया जाता तब तक कार का अगला हिस्सा जल चुका था।
चंपापुरी निवासी विजयपाल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे वह भिवानी जाने के लिए अपने घर से निकला था। जब वह रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पर घिकाड़ा चौक से आगे बढ़ा तो अचानक क्लिच ने काम करना बंद कर दिया और अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। जब उसने कार साइड में रोककर बोनट खोला तो अचानक आग लग गई। इसके तुरंत बाद उसने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। करीब दस मिनट बाद ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आगे को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। विजयपाल ने बताया कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह आग की चपेट में आ गया लेकिन वह बच गया।