फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जूई में तुड़े से भरे ट्रक में उलझी बिजली की केबल, ट्रांसफार्मर नीचे गिरने से लगी आग

Sun, 02 Jun 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
​भिवानी  के जुई में तुड़े से भरे ट्रक के कारण गिरे ट्रासंफार्मर में लगी  आग।
विज्ञापन
जूई। जूई में तुड़े से भरे ट्रक में बिजली की केबल उलझने से बिजली ट्रांसफार्मर नीचे जमीन पर गिर गया। ट्रांसफार्मर नीचे गिरने से उसमें आग लग गई। आग लगने से रात को चार घंटे बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग पर ग्रामीणों व बिजली कर्मचारियों ने मुश्किल से काबू पाया। ट्रक चालक मौके से ट्रक को भगा ले गया। बिजली कर्मचारियों ने मामले की शिकायत जूई पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।
जूई बिचली तालाब के पास लगे दो ट्रांसफार्मर में से एक को तुड़े से भरे ओवरलोड ट्रक में उलझी बिजली केबल ने जमीन पर गिरा दिया। जमीन पर गिरते ही उसमें आग लग गई। इसके कारण 11 केवी बिजली फाल्ट होने से ग्रामीणों के बिजली उपकरण जल गए। दूसरे ट्रांसफार्मर को बचाने के लिए ग्रामीणों व बिजली कर्मचारियों ने रेत मिट्टी व पास के सर्विस स्टेशन पर लगी प्रेशर मशीन से आग पर काबू पाया। चार घंटे गत रात्रि बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

नया ट्रांसफार्मर रखने के कारण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। ट्रक चालक मौके से ट्रक को लेकर फरार हो गया। बिजली कर्मचारी मुकेश जाखड़ ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ जूई पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी मनोज कादयान ने बताया कि तुड़े से भरे ओवरलोड ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें