फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खाद बिक्री के स्टॉक का रिकॉर्ड रखने में नियमों की उल्लंघन करने पर बीज भंडार संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 07 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव भैरवी स्थित एक बीज भंडार के संचालक द्वारा खाद की बिक्री के स्टॉक का रिकॉर्ड रखने में फर्टीलाइजर कंट्रोल ऑर्डर की धाराओं का उल्लंघन करने और सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से की गई जांच में यह उल्लंघन सामने आया है। टीम की शिकायत पर दादरी सदर थाना पुलिस ने संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दादरी के शस्य विषय विशेषज्ञ डॉ. रणसिंह ने बताया कि गत दो दिसंबर को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक, शस्य विषय विशेषज्ञ तथा गुण नियंत्रण निरीक्षक की संयुक्त टीम ने गांव भैरवी स्थित एक बीज भंडार का निरीक्षण किया था। उस दौरान फर्म संचालक का पिता व एक अन्य व्यक्ति हाजिर मिले। टीम ने फर्म में खाद का स्टॉक चेक किया तो वहां डीएपी के 140 बैग, यूरिया के 36 बैग, बीज व अन्य कीटनाशक दवाइयां मिलीं। टीम ने फर्म मालिक को फोन कर हाजिर आकर पीओएस मशीन से खाद का स्टॉक चेक करवाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं आया। जिस पर टीम ने दुकान को सील कर दिया और नोटिस दिया कि फर्म मालिक के आने पर निरीक्षण करवाएं क्योंकि उस समय तक फर्म के पास खाद का स्टॉक चेक करने के लिए विभागीय पोर्टल भी काम नहीं कर रहा था।
फर्म मालिक के आग्रह पर शुक्रवार को टीम दोबारा मौके पर पहुंची। फर्म मालिक की तरफ से पीओएस मशीन को चालू किया गया, जिसमें यूरिया के 57 बैग, डीएपी के 144 बैग तथा किसानफॉस एसएसपी-जिंकेटिड के 60 बैग मिले। इस प्रकार दो दिसंबर को चेक किए गए व मौजूदा स्टॉक से डीएपी के चार बैग ज्यादा और यूरिया के 21 बैग कम मिले। इसके अतिरिक्त जांच में पाया गया कि दुकान सील होने के बावजूद फर्म मालिक की ओर से डीएपी के 61 और यूरिया के 1380 बैग की बिक्री की गई।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया कि इससे फर्म मालिक की ओर से सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ पाई गई है। साथ ही खाद की बिक्री के स्टॉक का रिकॉर्ड रखने में भी एफसीओ की धारा का उल्लंघन किया गया है। दादरी सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर फर्म मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें