फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गोपी में फर्जी वसीयत तैयार कर जमीन हड़पने के मामले में 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 24 Dec 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव गोपी के कुछ लोगों की फर्जी वसीयत तैयार कर पैतृक जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने कानूनगो, तत्कालीन पटवारी, नंबरदार सहित 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। राजस्थान के गांव जैतपुर निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके पूर्वजों की पैतृक संपत्ति गांव गोपी में है। जमाबंदी के अनुसार यह जमीन उसके पिता, चाचा व ताऊ के नाम है। यह पूरी जमीन वारिसों के हक में आनी थी, लेकिन कुछ लोगों ने उसके पिता, चाचा व दादी के नाम जमीन को फर्जी वसीयतनामा तैयार कर इंतकाल दर्ज करवाकर करोड़ों रुपये की जमीन हड़प ली। शिकायत में बताया कि 12 दिसंबर 2022 को पटवारी ने इंतकाल तस्दीक किया हुआ है जबकि उस दिन गांव में पटवारी कार्यरत भी नहीं था। इसी प्रकार पांच जनवरी 2023 को गिरदावर ने उक्त इंतकालों की तस्दीक की हुई है जबकि उस दिन वह व्यक्ति गांव गोपी का गिरदावर नहीं था।
विज्ञापन

जिला परिषद सीईओ ने की थी जांच

दादरी उपायुक्त के आदेश पर जिला परिषद के सीईओ को नियमित जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। जांच अधिकारी ने 29 अक्तूबर 2025 के निष्कर्ष में लिखा है कि हस्ताक्षर एक्सपर्ट की रिपोर्ट अनुसार हस्ताक्षर अंगूठे के निशान का मिलान नहीं होना पाया गया। वसीयतनामा रकबा गांव गोपी सक्षम राजस्व अधिकारी के कार्यालय से पंजीकृत नहीं है। वसीयतनामा गांव गोपी फर्जी तैयार किया जाना पाया गया है। वसीयतनामा रकबा गांव गोपी के आधार पर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज इंतकाल अनुचित पाए गए हैं। निष्कर्ष में मिलीभगत कर पैतृक जमीन को फर्जी वसीयतनामे के सहारे हड़पने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए भी लिखा है। जिस पर बाढड़ा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें