फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीपीओ की शिकायत पर दो ग्राम सचिवों पर गबन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गबन के मामले में तीन तत्कालीन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के दो ग्राम सचिवों पर कार्रवाई न करवाने के बाद अब दोनों दोषी ग्राम सचिवों पर गाज गिरी है। पूर्व महिला सरपंच पर गबन का मामला दर्ज होने के 31 माह बाद अब जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के आदेशों पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने वीरवार को दोनों ग्राम सचिवों के खिलाफ बौंदकलां थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने 15 जुलाई को बौंदकलां थाने में एक पत्र भेजा जिसमें दोनों ग्राम सचिवों पर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई। पत्र क्रमांक 2056 में बताया कि सीएम विंडो 2016 में शिकायत नंबर 020377 के संदर्भ में ग्राम सचिव सतेंद्र व नरेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के आदेश हुए थे लेकिन तीन तत्कालीन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया। 10 जनवरी 2019 से नौ जनवरी 2020 तक राजपाल चहल ने बौंदकलां बीडीपीओ का चार्ज संभाला था। 29 जनवरी 2020 से 26 जून 2020 तक आशीष मान बौंदकलां बीडीपीओ रहे। 13 सितंबर 2020 से 10 जून 2021 तक सुभाष शर्मा ने बीडीपीओ का कार्यभार संभाला। यह एफआईआर उनके द्वारा करवाई जानी थी लेकिन तीनों में से किसी ने ऐसा नहीं किया। अब इस संबंध में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के निर्देश जारी करने के बाद मौजूद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने मामला दर्ज करवाया है।
मालकोष पूर्व महिला सरपंच प्रमिला देवी की जांच रिपोर्ट के अनुसार उपरोक्त ग्राम सचिवों पर मिलीभगत से गबन करने व अनियमितता बरतने का आरोप है। पूर्व सरपंच प्रमिला देवी के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है। उक्त दोनों तत्कालीन ग्राम सचिव ग्राम पंचायत मालकोष में कार्यरत रहे थे। पुलिस ने खंड विकास एंव पंचायत अधिकारी नरेश कुमार की शिकायत पर ग्राम सचिव सतेंद्र और नरेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 409 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें