फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से मारपीट कर 91,000 रुपये और दस्तावेज छीने

Thu, 04 Jan 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। फाइनेंस कर्मचारी के साथ मारपीट कर रुपयाें से भरा बैग छीनने का मामला सामने आया है। भिवानी के हालुवास निवासी कर्मचारी के साथ हिंडोल बस अड्डा पर वारदात की गई। छीने गए बैग में 91,000 रुपये, किस्त रसीद और अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने घायल कर्मचारी की शिकायत पर बाइक सवार तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हालुवास निवासी प्रवीन ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह सब-के फाइनेंस कंपनी की भिवानी शाखा में कार्यरत है। उसका काम लोगों से रुपये की रिकवरी करना है। प्रवीन ने बताया कि दो जनवरी को वह गांव बौंदकला, सांजरवास, सांवड़ व हिंडोल मे लोन की किश्त लेने के लिए आया था। शाम करीब सवा छह बजे जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर हिंडोल बस अड्डा पर पहुंचा तो तीन युवकों ने उसके सामने अपनी बाइक अड़ा दी।
प्रवीन ने बताया कि वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही बाइक सवार तीन युवक नीचे उतरे और उस पर डंडों से हमला कर दिया। उसी दौरान आरोपी उसकी कमर पर टंगा बैग छिनकर ले गए। बैग में 91,000 रुपये, लोन की रसीद, डिमांडशीट व बैंक की काॅपी व अन्य कागजात थे। बौंदकलां थाना पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर धारा 379-बी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



-प्रवीन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 379-बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संजय कुमार, जांच अधिकारी, बौंदकलां थाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें