फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शराब ठेके में घुसकर की तोड़फोड़, कारिंदे को पीटकर नकदी भी ले गए

Sat, 13 Jul 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी गांव स्थित ठेका के अंदर पड़ी शराब की क्षतिग्रस्त बोतलें। संवाद
विज्ञापन
चरखी शराब ठेके पर शुक्रवार सुबह चार बजे हुई वारदात, सदर थाना पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

शराब की बोतलें तोड़ीं, ज्वलनशील पदार्थ की बोतल भी लेकर आए थे साथ
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। चरखी गांव में नहर के समीप स्थित एक शराब ठेके में शुक्रवार अलसुबह डंडों से लैस होकर 10-12 लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने यहां शराब की बोतलें ताेड़ दीं जबकि कारिंदे जयपाल के साथ मारपीट कर नकदी से भरा गल्ला उठा ले गए। शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि गल्ले में 70 से 80 हजार रुपये थे। वहीं, सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चरखी निवासी हंसराज ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गांव स्थित नहर के समीप वह शराब ठेका चलाते हैं। वीरवार रात कारिंदा जयपाल ठेका पर मौजूद था। अलसुबह करीब चार बजे दस से बारह लोग डंडों से लैस होकर वहां पहुंचे। उन्होंने ठेका के गेट को थपथपाना शुरू कर दिया। सुबह का समय होने के चलते कारिंदा जयपाल उठा और गेट खटखटाने का कारण पूछा।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी तैश में आ गए और जबरन ठेका के अंदर घुस गए। उन्होंने वहां रैक में रखी शराब की बोतलों को डंडों से तोड़ना शुरू कर दिया। जब कारिंदे ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में कारिंदा जयपाल चोटिल हो गया। शिकायतकर्ता हंसराज ने बताया कि हमलावरों के जाने के बाद कारिंदे ने उन्हें सूचित किया। इसके बाद वह ठेके पर पहुंचे और घायल कारिंदे को अस्पताल में भर्ती कराए।
शिकायतकर्ता का कहना है कि हमलावर ठेका का गल्ला भी उठा ले गए, जिसमें करीब 70 से 80 हजार रुपये थे। उसने पुलिस को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई करने की मंग की है। वहीं, पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिकायत के तथ्यों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



ठेके में आग लगाने की थी योजना
शिकायतकर्ता पक्ष ने बताया कि हमलावरों की योजना शराब ठेके में आग लगाने की भी थी। इसके लिए हमलावर ज्वलनशील पदार्थ की बोतलें भी लेकर आए थे। वे यहीं रह गईं। सूत्रों की मानें तो वारदात का कारण इस शराब ठेका को लेकर चल रही आपसी खींचतान है।हालांकि, वारदात के वास्तविक कारण का पता पुलिस जांच के बाद ही लग पाएगा।

पुलिस टीमें पहुंची मौके पर
शराब ठेका पर वारदात होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें हरकत में आ गईं। पहले जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसएचओ अपनी टीम समेत घटनास्थल का निरीक्षण करने आए। पुलिस टीमों को ठेके के बाहर तक शराब की बोतलों की कांच बिखरी मिलीं।
विज्ञापन

जानिए...पहले कब और किस शराब ठेके पर हुईं वारदात
जिले में शराब ठेकों पर पहले भी कई वारदात हो चुकी हैं। फरवरी में गांव उण स्थित एक शराब ठेके में दो नकाबपोश युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इससे ठेकेदार का काफी नुकसान हुआ था। इससे पहले जुलाई 2023 में बालरोड के समीप स्थित रावलधी निवासी ठेकेदार के शराब ठेका से बदमाश 30 हजार की नकदी लूट ले गए थे। आरोपियों ने जाते समय ठेके में आग भी लगा दी थी। करीब चार माह पहले मैहड़ा शराब ठेके में भी पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई गई थी। पूर्व में हुई वारदात में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
फोटो 31
चरखी गांव स्थित ठेके के अंदर पड़ीं शराब की क्षतिग्रस्त बोतलें। संवाद
फोटो 32
चरखी स्थित शराब ठेका, जहां वारदात की गई। संवाद
फोटो 33
ठेके के अंदर टूटा पड़ा गल्ले का भाग। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें