फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: धड़ाधड़ खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे लोग

Mon, 30 Dec 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
स्वास्थ्य:
विज्ञापन

ओलावृष्टि और बारिश का लोगों की सेहत पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव, सिविल अस्पताल की दैनिक ओपीडी 1350 तक पहुंची
- चिकित्सकों की राय : ठंड को हल्के में न लें लोग, स्वास्थ्य का रखें ख्याल, परेशानी होते ही पहुंचें चिकित्सक से राय लेने
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। तीन दिन पहले जिले में हुई ओलावृष्टि व बारिश का लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ा है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच नागरिक अस्पताल की दैनिक ओपीडी 20 फीसदी तक बढ़ गई है। मौसम की मार के चलते लोग खांसी, जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। पिछले पांच दिनों से प्रतिदिन इन बीमारियों से ग्रस्त 250 से अधिक मरीज उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं, चिकित्सक लोगों को इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
सामान्य दिनों में जहां ओपीडी 1000 के करीब रहती थी, अब 1350 के पार चल रही है। इसमें से 25 फीसदी मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से ग्रस्त हैं। वहीं, नागरिक अस्पताल के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल, तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत 40 उप स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी बढ़ी है।
विज्ञापन

इस मौसम में चिकित्सकों ने लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की है। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में खांसी, जुकाम, बुखार आदि की शिकायत होने पर नजरअंदाज न करें, बल्कि सीधे स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लें। गले में खराश और दर्द के भी प्रतिदिन 30 मरीज नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं।




- यह है स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या और ओपीडी की स्थिति

जिले में सिविल अस्पताल के अलावा एक मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। सिविल अस्पताल की ओपीडी सामान्य दिनों में 1000 रहती है जो अब 1350 के पार चल रही है। इसी प्रकार, एमसीएच की दैनिक ओपीडी करीब 150 रहती है। यहां प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इस प्रकार, एक सीएचसी की ओपीडी 80 रहती है, यहां भी मरीजों की संख्या 120 तक पहुंची हुई है। पीएचसी में करीब 15 मरीज प्रतिदिन पहुंचते हैं। यहां भी मरीजों की संख्या 25 के पार चल रही है।
विज्ञापन



- इन बातों का रखें ख्याल

-जुकाम, खांसी व बुखार होने पर चिकित्सक से राय लें।
-बुजुर्गों और बच्चों का इस मौसम में विशेष ध्यान रखें।
-ठंडी वस्तुओं व पेय पदार्थों का सेवन न करें।
-घर से निकलते समय गर्म कपड़ ही पहनें।
-कान और नाक समेत सिर को ढक कर रखें।
वर्सन:
ठंड में लोग खांसी-जुकाम, बुखार और गले के रोगों की चपेट में आ रहे हैं। मौसम का मिजाज बदलने से ओपीडी बढ़ी है। इस समय ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम, खराश और बुखार की समस्या लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। लोगों से अपील है कि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक के पास पहुंचकर परामर्श लें।
-डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ, चरखी दादरी



फोटो 06

नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें