फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार भी हरियाणा की तर्ज पर लागू करे सभी फसल पर एमएसपी : जेपी दलाल

Mon, 30 Dec 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा क्षेत्र में लोगों से मिलते पूर्व कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल। स्रोत: कार्यकर्ता
विज्ञापन
प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री ने किया बाढड़ा हलके का दौरा, बोले-खेतों में नुकसान का आकलन कर रहीं टीमें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। प्रदेश के पूर्व वित्त एवं कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि देश में हरियाणा पहला ऐसा राज्य है, जिसमें सभी 24 फसलों पर एमएसपी खरीद की गारंटी कानून लागू है। पंजाब सरकार को हरियाणा की तर्ज पर सभी फसलों पर एमएसपी कानून लागू कर किसान नेता डल्लेवाल के आंदोलन को अब देरी किए बिना खत्म करवाना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि बाढड़ा व दादरी जिले के गांवों में ओलावृष्टि से सरसों को नुकसान हुआ है। कृषि व राजस्व विभाग की टीमें इसका आकलन कर रही हैं। सर्वे के आधार पर प्रभावित किसानों को पर्याप्त मुआवजा देने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। ये बातें उन्होंने कस्बे में किसानों से मुलाकात करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 की दोनों सीजन खराबे की फसल का दो सौ करोड़ मुआवजा वितरित हो चुका है। शेष भी जल्द ही वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान सरकार की कृषि नीतियों से आत्मनिर्भर बने हैं।
विज्ञापन



फोटो -41

बाढड़ा क्षेत्र में लोगों से मिलते पूर्व कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल। स्रोत : कार्यकर्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें