फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर बैंक की महिला क्लर्क से ठगे 82 हजार, 10 ट्रांजेक्शन के जरिये डलवाई गई रकम

Fri, 03 Jan 2025 12:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें अलग-अलग टास्क दिए गए, जिन्हें पूरा करने पर खाते में कमाई गई राशि भी दिखाई गई। एक दिसंबर 2024 को सोनिया ने साइबर ठगों की बातों में आकर खाते में पहले 3000, 15000 व 13000 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी-दादरी में वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर साइबर ठगों ने बैंक की महिला क्लर्क से 82 हजार रुपये ठग लिए। ठगी राशि 10 ट्रांजेक्शन के जरिये डलवाई गई। अब साइबर ठगों की चाल का पता लगने के बाद महिला ने इसकी शिकायत बौंदकलां थाना पुलिस को दी है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बौंदकलां निवासी सोनिया ने बताया कि वो रानीला गांव स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। 30 नवंबर 2024 को वो मोबाइल पर इंस्टाग्राम चला रही थी। उसे वर्क फ्रॉम होम की एक वीडियो मिली जिसमें बातचीत करने के लिए एक टेलीग्राम लिंक दिया गया था। लिंक पर क्लिक करते ही वो जुड़ गई। उन्होंने बताया कि पैसे कमाने के लिए घर बैठे वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर भेजना होगा। इसके बाद सोनिया जुड़ गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें अलग-अलग टास्क दिए गए, जिन्हें पूरा करने पर खाते में कमाई गई राशि भी दिखाई गई। एक दिसंबर 2024 को सोनिया ने साइबर ठगों की बातों में आकर खाते में पहले 3000, 15000 व 13000 रुपये भेज दिए। इसके बाद दो दिसंबर को 22000, 3000 व 20000 रुपये ठगों के खाते में भेज दिए। इसके बाद जब कमाई गई राशि निकलवानी चाहिए तो उसे बताया गया कि लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है और नया टास्क देकर और रुपयों की मांग करने लगे। बाद में महिला का आभास कि उसके साथ 82 हजार की साइबर ठगी हो गई है। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई कर रुपये बरामद कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें