चरखी दादरी। एनएच 152-डी के पास धरना दे रहे जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को किसान आंदोलन-2 के दौरान मारे गए पंजाब के युवा किसान शुभकरण को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वक्ताओं ने मंच के जरिये जनप्रतिनिधियों से किसान आंदोलन पर उनकी प्रतिक्रिया साझा करने के लिए कहा।
महावीर रानीला, रामअवतार शर्मा, धर्मपाल महराणा, रणधीर कुंगड़ और सुरेश आदि वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र से कई जनप्रतिनिधि जीत चुके हैं। इसके बावजूद वे अब किसानों के बीच आने से कतरा रहे हैं। खाप पंचायतों एवं किसान प्रतिनिधि बूरा खेड़ी ने सांसद से एमएसपी सहित किसानों की मांगों पर राय मांगी।
फौगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होती है लेकिन एक जनप्रतिनिधि ने सदन में किसानों की मांग कभी नहीं उठाई। भाजपा में जिसने भी किसानों और पहलवानों का साथ दिया, उनको पार्टी से हटा दिया गया। इसी डर से वह चुप बैठे हैं। सर्वजातीय फौगाट खाप, सांगवान खाप, श्योराण खाप, सतगामा खाप, किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने धरने की अध्यक्षता की। सुरेश फौगाट और शमशेर फौगाट ने संचालन किया।
- धरनास्थल पर ये भी रहे मौजूद
धरनास्थल पर सांगवान खाप प्रवक्ता रणधीर सिंह, सुरेंद्र कुब्जानगर, जीता सरपंच, डाॅ. चंदन, अनूप फौगाट, राजकुमार घिकाड़ा, बबलू महाराणा, जयभगवान शर्मा, विजय शर्मा, भूपेंद्र फौगाट, कृष्ण सरपंच आदि मौजूद रहे।