फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: उदयपुर-वैष्णोदेवी और गंगानगर-आगरा कैंट ट्रेन का दादरी स्टेशन पर होगा ठहराव

Sat, 16 Mar 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी रेलवे स्टेशन पर अगले सप्ताह से दो और ट्रेनों का ठहराव होगा। इनमें उदयपुर-श्रीवैष्णादेवी-कटरा और श्रीगंगानगर- आगरा कैंट विशेष ट्रेन शामिल हैं। दोनों ट्रेन सप्ताह में दो दिन दादरी रेलवे स्टेशन से गुजरेंगी और आते-जाते समय दो-दो मिनट का ठहराव करेंगी। इससे पहले जिले के यात्रियों को ये ट्रेन पकड़ने के लिए भिवानी या रेवाड़ी जाना पड़ता था।
विज्ञापन

इन दो रेल सेवाओं का लाभ मिलने से जिलावासियों को खाटूश्याम और वैष्णोदेवी जाने में सुविधा होगी। लंबे समय से जिलेवासी इन ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे थे। रेलवे की ओर से दादरी रेलवे स्टेशन अधिकारी को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।
उदयपुर-श्रीवैष्णोदेवी-कटरा ट्रेन 19 मार्च को वैष्णोदेवी की तरफ जाएगी। दादरी स्टेशन पर ट्रेन 12:23 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 12:25 बजे रवाना होगी। वापसी में ये ट्रेन शुक्रवार रात 20:25 बजे दादरी स्टेशन पर पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 20:27 बजे उदयपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

वहीं, श्रीगंगानगर-आगरा कैंट विशेष ट्रेन 20 मार्च को गंगानगर से आगरा के लिए चलेगी। ये ट्रेन बुधवार रात 20:45 बजे दादरी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 20:47 बजे रवाना होगी। वापसी में ये ट्रेन शुक्रवार को 14:58 बजे दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद ठीक तीन बजे श्रीगंगानगर के लिए रवाना हो जाएगी।
- श्रद्धालुओं को होगा फायदा
ट्रेनों के ठहराव होने से श्रद्धालुओं को फायदा होगा। उन्हें खाटूश्याम या वैष्णोदेवी जाने के लिए बसों या निजी वाहन का सहारा नहीं लेना पड़ेाग। इन ट्रेनों के जरिये श्रद्धालु आसानी से इन धार्मिक स्थानों पर पहुंच सकेंगे।
- साढ़े तीन हजार यात्री करते हैं सफर
दादरी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब साढ़े तीन हजार यात्री हिसार और रेवाड़ी की तरफ यात्रा करते हैं। जिलेवासियों को कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने की कमी अखर रही थी जो अब धीरे-धीरे दूर होती नजर आ रही है।

- रेलवे स्टेशन को बनाया जा रहा आधुनिक
केंद्र सरकार की अमृत भारत योजना अनुसार रेलवे विभाग चरखी दादरी स्टेशन का भी जीर्णोद्धार करवा रहा है। इसके तहत स्टेशन को आधुनिक लुक दिया जा रहा है। स्टेशन जीर्णोद्धार कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द से जल्द इसे पूरा करवाने की योजना है।


इन दो ट्रेनों का दादरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा। एक ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जबकि दूसरी बुधवार और शुक्रवार को दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का दो-दो मिनट का ठहराव रहेगा। - अभिनंदन कुमार, स्टेशन अधीक्षक, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें