फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रेलवे क्रॉसिंग पर हादसों का डर, बसों की आवाजाही से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

Sun, 04 Jan 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रोहतक रोड रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन आरओबी के पास से गुजरती रोडवेज व परिवहन समिति की बसें।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। रोहतक रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन यहां से गुजर रहीं रोडवेज व परिवहन समिति की बसें बड़ी बाधा बनी हुई हैं।
विज्ञापन

आरओबी निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे और बसों के आवागमन से यहां हर समय हादसों का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यहां से गुजरने वाली ई-रिक्शा पलट चुकी है और कई दोपहिया वाहन चालक भी फिसल चुके हैं। ऐसे में यहां कभी भी भारी वाहनों के कारण बड़ा हादसा हो सकता है।
इसके लेकर लोग प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद यहां से गुजरने वाले भारी वाहनों की संख्या कम नहीं हो रही है। बता दें कि वाहन चालकों को जाम की समस्या से बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 78 करोड़ रुपये की लागत से रोहतक रोड रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्य की गति तेज होने से पहले ही विभाग ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य संबंधित विभागों को इस मार्ग से वाहनों को रोकने के लिए पत्र भेज दिया था। विभाग व एजेंसी की ओर से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पर रोक संबंधी बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर यहां से बदस्तूर आवागमन कर रहे हैं। सबसे अधिक समस्या बसों के गुजरने से हो रही है।
बसों की लंबाई और चौड़ाई अधिक होने से छोटे वाहनों के गड्ढों में गिरने की आशंका बनी रहती हैं। हालात ऐसे बने हैं कि हर 10 मिनट के अंतराल में फाटक बंद होने के कारण जाम लग रहा है। छोटे दोपहिया वाहन चालकों को घंटों कतार में खड़े रहकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है।
यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने कहा कि रोहतक रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखवाने के लिए कर्मचारी नियुक्त किए हुए हैं। यहां से गुजरने वाले चारपहिया वाहनों पर रोक लगाने के लिए जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें