फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रास्ता रोककर पिता-पुत्र से की मारपीट

Mon, 30 Dec 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांहड़ा निवासी घायल पक्ष के बयान पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव कांहड़ा में खेत जा रहे पिता-पुत्र का रास्ता रोककर तीन व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इसमें पिता घायल हो गया और उसे भर्ती कराना पड़ा। घायल के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में घायल रामेश्ववर ने बताया कि वह खेती करता है। 24 दिसंबर को वह अपने बेटे सुनील के साथ खेत में खाद छिड़कने जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक तीन व्यक्तियों ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक उतर गई। इसमें आरोपियों ने उन पर डंडे व मुक्कों से मारपीट की। झगड़े का शोर हुआ तो आरोपी मौके से भाग गए और उन्हें धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सुनील ने उसे गोपी सीएचसी में दाखिल कराया। यहां से दादरी और फिर पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। अब उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें