फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: टाटा-407 की टक्कर से बाइक सवार ससुर की मौत, दामाद घायल

Sun, 10 Mar 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग पर चरखी के पास शुक्रवार शाम एक बाइक टाटा-407 की चपेट में आ गई। इससे बाइक सवार ससुर की मौत हो गई जबकि उनका दामाद घायल हो गया।
विज्ञापन

गोबिंदपुरा निवासी महेंद्र (62) की चार बेटियां हैं। उन्होंने दो छोटी बेटियों की शादी गांव बूचावास में की थी। अपनी बेटी से मिलने के लिए महेंद्र शुक्रवार शाम उसकी ससुराल बूचावास गए थे। शाम को वह अपने दामाद के साथ बाइक पर सवार होकर बूचावास से अपने गांव गोबिंदपुरा लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे जब वह चरखी गांव के पास पहुंचे तो टाटा-407 ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इससे अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई। बाइक पर सवार महेंद्र और उनका दामाद लक्ष्मण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि लक्ष्मण को भर्ती कर लिया गया। घायल लक्ष्मण के बयान पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शनिवार सुबह महेंद्र का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें