फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 60 ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए किसानों को करना होगा दो माह का इंतजार

Thu, 01 Jan 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बिजली ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले में अब केवल 60 ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करना बाकी है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के भंडारण में ट्रांसफार्मर नहीं होने से दिक्कत बन रही है। जैसे-तैसे उतरी हरियाणा बिजली निगम से ट्रांसफार्मर मंगवाए जा रहे हैं। ऐसे में शेष कनेक्शन जारी करने में दो माह का समय और लग सकता है। विशेषकर बाढड़ा उपमंडल में ट्यूबवेल कनेक्शन ज्यादा संख्या में हैं। इस उपमंडल में कुल 523 कनेक्शन जारी होने हैं।
विज्ञापन

इस समय 16 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मरों की कमी होने की वजह से कनेक्शन जारी करने में समय लग रहा है। 20 व 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर तो मिल रहे हैं। वैसे जिले भर में 1001 कनेक्शन जारी होने हैं। इन कनेक्शन के लिए करीब 50 गांवों में 35 किलोमीटर लंबी केबल लगाई गई हैं।
जिलेभर में 1001 किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए छह साल से इंतजार रहा है। बिजली निगम इस काम को पूरा करने में दो माह का समय और लेगा। ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए किसान आंदोलन करते आ रहे हैं। धरना एवं प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अधिकारियों, विधायक व सांसद को ज्ञापन दिए गए हैं। जिले के रेतीला एरिया में किसान बिजली चालित टयूबवेल से ही फसलों की सिंचाई करते हैं। रेतीले भागों में भूमिगत जलस्तर काफी नीचे तक हैं। ऐसे में मोटर के जरिए पानी का उठान करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिले में 55 प्रतिशत कृषि क्षेत्र रेतीला है। यहां सिंचाई का साधन जमीनी पानी ही है। हालांकि नहरें भी गुजरती हैं जिनसे सिंचाई पूरी तरह से संभव नहीं है। रेत के टिब्बे होने की वजह से नहरी पानी से सिंचाई करना मुश्किल होता है। खरीफ सीजन की फसलें तो पूरी तरह से मानसून की बारिश पर ही निर्भर करती हैं। कई सालों से बारिश कम होने की वजह से रेतीला क्षेत्र का भूमिगत जलस्तर बढ़ने के बजाय घट ही रहा है। आने वाले समय में यहां पेयजल संकट भी गहराने के आसार बनने लगे हैं। नहरी पानी की उपलब्धता वैसे ही कम है। अब इस क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बिजली निगम योजनाबद्ध तरीके से काम करने जा रहा है।

कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया जोरों पर है। बाढड़ा उपमंडल में ट्यूबवेल कनेक्शन ज्यादा संख्या में हैं। दादरी व बौंद कलां ब्लॉक में नाममात्र के कनेक्शन जारी होने हैं। अब केवल 60 कनेक्शन जारी करने बाकी हैं। 16 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन


-राम सिंह, एसडीओ, बिजली निगम, दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें