चरखी दादरी। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले नई अनाज मंडी किसान भवन में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता रणबीर फौजी ने की। बैठक में तय किया गया कि जल्द ही किसानों की मांगों के लिए गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और उसके बाद जिला स्तर पर किसान पंचायत बुलाई जाएगी।
हरियाणा किसान संगठन के संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि बैठक के बाद नगराधीश नरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से वर्ष 2021 में जलभराव से खराब हुई खरीफ की फसलों का मुआवजा चेक के माध्यम दिए जाने व डीईटीएस की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग की गई।
जगबीर घसौला ने कहा कि हरियाणा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त करने की बात कर रही है लेकिन लघु सचिवालय में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में प्रशासन बिल्कुल विफल हो चुका है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी यादवेंद्र डुड्डी, जिला महासचिव धर्मचंद, जिला संरक्षक कंवर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र कुमार ,कटार सिंह, रणसिंह, रणबीर, ओमप्रकाश,पूर्व सरपंच चंद्र, पूर्व सरपंच रोशनलाल, मोहित, मंगत, धर्मवीर पूनिया, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप, संदीप आदि मौजूद रहे।